कॉलेज छात्रा ने पहाड़ी से लगाई छलांग, पुलिस ने गंभीर हालत में पहुंचाई अस्पताल

Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2020 09:15 PM

college girl jumped from the hill

राजधानी शिमला के संजौली में रविवार देर शाम नवबहार मार्ग पर एक कॉलेज की छात्रा ने काली ढांग पहाड़ी से छलांग लगा दी। युवती को एक राहगीर ने सड़क पर गिरा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अस्पताल पहुंचाया।

शिमला (योगराज): राजधानी शिमला के संजौली में रविवार देर शाम नवबहार मार्ग पर एक कॉलेज की छात्रा ने काली ढांग पहाड़ी से छलांग लगा दी। युवती को एक राहगीर ने सड़क पर गिरा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल लड़की बेहोशी की हालत में है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने नवबहार मार्ग पर काली ढांग पहाड़ी से छलांग लगा दी।

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और युवती को उठाकर आईजीएमसी पहुंचाया। लड़की की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस को लड़की के पर्स से एक पहचान पत्र मिला, जिमसें इसकी गल्र्स कॉलेज में दूसरे वर्ष की छात्रा और संजौली के सिमिट्री निवासी के रूप में पहचान हुई है। एएसपी प्रवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!