Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2023 10:33 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रविवार को दिल्ली में हिमाचल सभा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके लिए वह शनिवार को दोपहर बाद 4 बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले सीएम सचिवालय भी गए।
शिमला (भूपिन्द्र): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रविवार को दिल्ली में हिमाचल सभा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके लिए वह शनिवार को दोपहर बाद 4 बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले सीएम सचिवालय भी गए। जानकारी है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री पार्टी हाईकमान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वह प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन करेंगे। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसके लिए दबाव बना रहे हैं। वे लगातार नियुक्ति के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।
नगर निगम चुनावों को लेकर सीएम को फ्री हैंड दे सकता है हाईकमान
इसके अलावा मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ संगठन के कार्यक्रमों पर भी मंथन करेंगे। जानकारी है कि इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी हाईकमान व पार्टी नेताओं के साथ नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर भी चर्चा करेंगे। इस दौरान पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री को नगर निगम चुनावों को लेकर फ्री हैंड भी दे सकता है। इसमें पार्टी प्रत्याशियों के चयन से लेकर प्रचार तक का पूरा दायित्व उनका होगा। शनिवार को दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री लोगों से मिले। मुख्यमंत्री का रविवार दोपहर बाद दिल्ली से बीड़ आने का कार्यक्रम है।
सोमवार को आ सकती ओपीएस को लेकर गाइडलाइन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शनिवार को अवकाश के बावजूद सचिवालय में कामकाज निपटाया। इस दौरान उन्होंने फाइलों को निपटाने के साथ-साथ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। जानकारी है कि इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ओपीएस को लेकर जल्द से जल्द गाइडलाइन को फाइनल कर उसकी अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए। रविवार को अधिकारी भी मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुसार ओपीएस को लेकर गाइडलान को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। क्यास लगाए जा रहे हैं कि सोमवार को ओपीएस को लेकर गाइडलाइन सामने आ सकती है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here