Himachal: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक होंगे सीएम सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 13 Sep, 2024 10:32 PM

cm sukhu will be the star campaigner for haryana assembly elections

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों की जारी सूची में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का नाम भी शामिल है।

शिमला (राक्टा): कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों की जारी सूची में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का नाम भी शामिल है। ऐसे में दोनों नेता आने वाले दिनों में हरियाणा में चुनावी प्रचार करते नजर आएंगे। वहीं उक्त दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा के भी कई नेताओं एवं विधायकों की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके तहत सांसद डाॅ. सिकंदर और विधायक त्रिलोक जम्वाल को हरियाणा और प्रदेश महासचिव बिहारी लाल शर्मा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव केे तहत अहम दायित्व सौंपा गया है।

वहीं सरकार ने जम्मू-कश्मीर (यूटी) में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कार्यरत वहां के पंजीकृत मतदाताओं को 18 व 25 सितम्बर तथा 1 अक्तूबर (मतदान दिवस) को लेकर विशेष सवेतन अवकाश घोषित किया है। जम्मू और कश्मीर (यूटी) में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसी तरह सरकार ने हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा के आम चुनाव को देखते हुए प्रदेश में कार्यरत वहां पंजीकृत मतदाताओं को 5 अक्तूबर मतदान दिवस को लेकर विशेष सवेतन अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!