सीएम सुक्खू की दिल्ली में खरगे-शुक्ला से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज

Edited By Vijay, Updated: 06 Dec, 2023 10:45 PM

cm sukhu meets kharge shukla in delhi

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के तेलंगाना दौरे से पहले दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों के अलावा सरकार के 1 साल के समारोह को...

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के तेलंगाना दौरे से पहले दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों के अलावा सरकार के 1 साल के समारोह को लेकर चर्चा हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद बदले परिदृश्य में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-बोर्ड में तैनाती की संभावनाएं बढ़ गई हैं ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके, ऐसे में कभी भी मंत्रिमडल विस्तार हो सकता है, जिसको लेकर फिर से विस्तृत चर्चा हुई है। इसमें कांगड़ा जिला से सुधीर शर्मा, यादविंद्र गोमा और संजय रतन, बिलासपुर से राजेश धर्माणी और हमीरपुर से राजेंद्र राणा के नाम को लेकर चर्चा हुई।

इस विस्तार में जातीय समीकरण के साथ क्षेत्रीय संतुलन को साधने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा जहां से मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिलता, वहां से निगम-बोर्ड में स्थान देने पर चर्चा होने की सूचना है यानि लोकसभा चुनाव से पहले कभी भी सत्ता-संगठन में नेताओं को अहम दायित्व मिल सकता है। हालांकि मंत्रिमडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है लेकिन जिन नामों को आलाकमान स्वीकृति देगा, उनकी ही ताजपोशी होगी। इसके अलावा एक साल के कार्यक्रम में भी कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!