Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2023 08:50 PM
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 6 माह के कार्यकाल को उपलब्धियों वाला करार दिया तथा कहा कि सरकार ने 6 माह में राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों के हित में कई अहम कार्य किए हैं।
शिमला (भूपिन्द्र): मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 6 माह के कार्यकाल को उपलब्धियों वाला करार दिया तथा कहा कि सरकार ने 6 माह में राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों के हित में कई अहम कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब तबके से लेकर सभी वर्गों के हितों में कई निर्णय लिए हैं लेकिन विपक्षी नेताओं को ये दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में पूर्व की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, ऐसे में उन्हें कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने का कोई हक नहीं है। भाजपा नेताओं में बौखलाहट इस कदर है कि वे सरकार की पहले दिन से ही आलोचना करने लग पड़े थे।
सरकार द्वारा किए कार्य गिनवाए
नरेश चौहान ने कहा कि पुरानी पैंशन योजना बहाल कर लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को फायदा दिया गया। अनाथ बच्चों की सहायता के लिए 101 करोड़ का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष का गठन किया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन हिमाचल योजना तैयार की गई तथा इसके लिए राज्य में इलैक्ट्रिक बसों व अन्य वाहनों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। महिलाओं को 1500 रुपए देने का निर्णय लिया गया और जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं को यह राशि मिलनी शुरू भी हो गई है। कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल घोषित किया गया है। इसके लिए हैलीपोर्ट के लिए भूमि का चयन किया गया है और एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। शिमला में इन्वैस्टर मीट आयोजित कर उद्योगपतियों से वन-टू-वन बात की गई। भाजपा ने इन्वैस्टर मीट को इवैंट बनाया तथा करोड़ों रुपए खर्च किए, वहीं वर्तमान सरकार ने उद्योगपतियों की समस्याओं को जाना तथा उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here