Shimla: भाजपा 14 से 23 मई तक निकालेगी पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा, यह नेता होंगे शामिल

Edited By Kuldeep, Updated: 13 May, 2025 09:37 PM

shimla bjp tricolor yatra

आप्रेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा सिटीजन फॉर नैशनल सिक्योरिटी संस्थान के सहयोग से प्रदेश में 14 से 23 मई तक तिरंगा यात्रा निकालेगी।

शिमला (कुलदीप): आप्रेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा सिटीजन फॉर नैशनल सिक्योरिटी संस्थान के सहयोग से प्रदेश में 14 से 23 मई तक तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस कड़ी के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल 14 मई को शिमला की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। दोनों नेता 15 मई को धर्मशाला की तिरंगा यात्रा में भी शिरकत करेंगे। इसके बाद 16 मई को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंडी व इसी दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर हमीरपुर की तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने तिरंगा यात्रा का शैड्यूल जारी किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मंडल स्तर पर निकाली जाएगी। कुल मिलाकर जिला स्तर पर 4 बड़े कार्यक्रम 4 संसदीय क्षेत्रों में होंगे।

इसी तरह 35 मंडल कार्य करेंगे और 33 मंडल अलग से तिरंगा यात्रा निकालेंगे। मंडल स्तर पर 18 मई को अर्की, पांवटा साहिब, ऊना, डलहौजी और मनाली, 19 मई को सोलन, कुल्लू, कुटलैहड़, जसवां-प्रागपुर, पच्छाद और चम्बा, 20 मई को दून, नाहन, देहरा, बिलासपुर और बंजार, 21 मई को नालागढ़, हरोली, घुमारवीं, ज्वालामुखी, चुरहा और किन्नौर, 22 मई को कसौली, चिंतपूर्णी, नयना देवी, आनी, भटियात और 23 मई को शिलाई, रेणुका जी, गगरेट, झंडूता, भरमौर और लाहौल-स्पीति में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सामाजिक संस्थाएं जैसे व्यापार मंडल, एनजीओ, छात्र संगठन, वैल्फेयर सोसायटी, महिला मंडल, युवक मंडल और धार्मिक संस्थाएं भी हिस्सा लेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!