Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2023 08:50 PM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रिंयका वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बाढ़ से हुए नुक्सान और सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं पुर्नवास कार्यों की...
दिल्ली में मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही निगम-बोर्ड में तैनाती को लेकर भी हुई चर्चा
शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रिंयका वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बाढ़ से हुए नुक्सान और सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं पुर्नवास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दोनों नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह स्वंय हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि सभी बाढ़ प्रभावितों तक सरकार पहुंचनी चाहिए और हरके व्यक्ति के दुख का बांटने की कोशिश सरकार को करनी है।
प्रिंयका वाड्रा को सरकार के कामकाज से अवगत करवाया
मुख्यमंत्री ने प्रिंयका वाड्रा को प्रदेश सरकार के कामकाज और अब तक लिए निर्णयों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही निगम व बोर्डों में तैनात पर भी चर्चा हुई, ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद जल्द मंत्रिमंडल विस्तार के साथ संगठन के पदाधिकारियों को पदों से नवाजा जा सकता है। हालांकि अभी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में भारी बारिश से हुई आपदा से उभरने की है।
राहुल गांधी ने दिए सुझाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के वरिष्ट नेता राहुल गांधी ने मुलाकात के दौरान प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ सुझाव दिए है। ऐसे में सरकार संबंधित सुझावों को आने वाले बजट में शामिल करेगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here