कुल्लू में 4 जगह बादल फटने से आई बाढ़, तबाही का मंजर देख सहम उठे लोग

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2023 04:59 PM

cloudburst in 4 places of kullu

कुल्लू जिला में कुदरत का कहर लगातार बरप रहा है। बीती रात जिला में 4 जगहों पर बादल फटने से काफी नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार मनाली के जगतसुख, करजां, सैंज के पाशी व मणिकर्ण में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। इसके चलते कई रास्ते बह गए और घरों व...

कुल्लू: कुल्लू जिला में कुदरत का कहर लगातार बरप रहा है। बीती रात जिला में 4 जगहों पर बादल फटने से काफी नुक्सान हुआ है। वहीं तबाही का मंजर देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मनाली के जगतसुख, करजां, सैंज के पाशी व मणिकर्ण में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं।
PunjabKesari

इसके चलते कई रास्ते बह गए और घरों व दुकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यही नहीं, लोगाें की कृषि योग्य भूमि व फसलों को भी नुक्सान पहुंचाा है। मनाली के जगतसुख में बाढ़ से कई दुकानों में मलबा घुस गया। यहां पर रात भर अफरा-तफरी मची रही। वहीं लैफ्ट बैंक की सड़क भी बाढ़ भी भेंट चढ़ गई है। सड़क पर भारी मलबा आने से यातायात बंद हो गया है। सुबह से ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मलबा हटाने में जुटी हुई है। 
PunjabKesari

वहीं सैंज घाटी के रैला पाशी में बादल फटने से आई बाढ़ के चलते स्कूल भवन को नुक्सान पहुंचा है। बाढ़ के चलते सैंज नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। खतरे की आशंका को देखते लोग रात को घर छोड़कर सुरक्षित जगह भाग गए।
PunjabKesari

उधर मणिकर्ण गुरुद्वारा सिंह साहिब के समीप भी बादल फटने से आई बाढ़ के चलते 10-12 दुकानों में मलबा घुस गया, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया है। वहीं मनाली के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मौके का जायजा लिया और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द राहत व बचाव कार्य किए जाएंगे।
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!