Edited By Jyoti M, Updated: 17 Apr, 2026 03:25 PM

विद्युत उपमंडल चंबा नंबर-1 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को आगामी 18 अप्रैल को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
चंबा (काकू)। विद्युत उपमंडल चंबा नंबर-1 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को आगामी 18 अप्रैल को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते उक्त तिथि को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखने का निर्णय लिया गया है।
सहायक अभियंता तेजू राम ठाकुर ने बताया कि विभाग द्वारा करियां ट्रांसफार्मर तथा स्ट्रीट लाइटों के प्रतिस्थापन (बदलाव) का कार्य किया जाएगा। इसी कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस मुरम्मत कार्य के कारण करियां, करियां बाजार, उप्पर करियां और गांव सेली सहित करियां ट्रांसफार्मर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया है कि बिजली बंद रखने का यह कार्य मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। यदि मौसम खराब रहता है, तो कार्य की योजना में बदलाव भी हो सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।