देहरी कॉलेज में कार ने लड़कियों को मारी टक्कर, 3 छात्राएं घायल

Edited By Rahul Singh, Updated: 04 Aug, 2024 01:46 PM

car hits girls in dehri college 3 students injured

जिला कांगड़ा की विधानसक्षा फतेहपुर में स्थित देहरी कॉलेज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कार चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे चल रही छात्राओं को टक्कर मार दी। इस टक्कर में 3 छात्राएं घायल हो गईं हैं।

देहरी : जिला कांगड़ा की विधानसक्षा फतेहपुर में स्थित देहरी कॉलेज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कार चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे चल रही छात्राओं को टक्कर मार दी। इस टक्कर में 3 छात्राएं घायल हो गईं हैं। बताया जा रहा है कि ये छात्रएं देहरी कॉलेज में पढ़ाई करती हैं और घर की ओर जा रही रही थीं। इसी बीच देहरी कॉलेज के गेट पर तेज गति से आ रहे गाड़ी चालक ने लड़कियों को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

हालांकि छात्राओं को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं घायल लड़कियों के परिजनों ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया है। घायल लड़कियों ने बताया कि यहां शरारती तत्व यहां तेज रफ्तार से गाड़ियां चलाते, जिससे रास्ते पर चलने से डर का माहौल रहता है। आए दिन शरारती तत्व कॉलेज के बाहर गाड़ियों को तेज गुमाते हैं लेकिन पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं होता है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतने का आश्वसान दिया है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!