जन्मदिन पर शाहपुर विधायक का बड़ा कदम, सरकारी स्कूल के छात्रों को बांटे 150 डेस्क व158 बैग

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Feb, 2026 11:00 AM

shahpur mla big step on his birthday

Kangra News: हिमाचल प्रदेश में शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले धारकंडी क्षेत्र के बोह स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को 150 डेस्क और 158 बैग बांटे। करीब 3.5 लाख रुपये की कीमत के ये...

Kangra News: हिमाचल प्रदेश में शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले धारकंडी क्षेत्र के बोह स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को 150 डेस्क और 158 बैग बांटे। करीब 3.5 लाख रुपये की कीमत के ये सामान छात्रों को विशेष उपहार के रूप में प्रदान किए गए। बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान विधायक के लिए‘हैप्पी बर्थडे'गाकर आभार व्यक्त किया।

पठानिया ने कहा कि उन्होंने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान छात्रों की मदद का वादा किया था और उन्हें अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने की खुशी है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शैक्षिक सुविधाओं में सुधार करने और बच्चों के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम कर रही है। धारकंडी क्षेत्र में विकास पहल का उल्लेख कर बताया कि लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से भानाला-रुलेहर सड़क बन रही है। इस क्षेत्र में बागवानी और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और किसानों के लिए जल्द ही जागरूकता शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने खाबरू क्षेत्र के लिए रोप-वे परियोजना की संभाव्यता का पता लगाने और धारकंडी के लिए चार नयी बस सेवाएं शुरू करने की योजना की भी बात की।

पठानिया ने बोह घाटी सांस्कृतिक कार्यक्रम को जिला स्तरीय दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक ने बोह में 1.75 लाख रुपये में बनाये गये मंच शेड और 2.42 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी का उद्घाटन किया। उन्होंने युवा क्लब धारकंडी के लिए 21,000 रुपये की घोषणा भी की और क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वचन सिंह ने विधायक के समर्थन का आभार जताया और लवली शर्मा की एक पोट्रेट भी भेंट की। समारोह में कृषि, बागवानी, मत्स्य, शिक्षा, जल शक्ति, बिजली और लोक निर्माण विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधि, विद्यालयकर्मी और निवासी उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!