छात्रा मौत मामला: पुलिस के पास पहुंची आरोपी सहायक प्रोफैसर की लाई डिटैक्ट, ब्रेन व वाॅइस टैस्ट रिपोर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Feb, 2026 06:51 PM

dharamshala assistant professor test report

धर्मशाला की छात्रा मौत, रैगिंग और यौन उत्पीड़न मामले को लेकर आरोपित प्रोफैसर के हुए लाई डिटैक्ट, ब्रेन व वाॅइस टैस्ट की रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो गई है।

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला की छात्रा मौत, रैगिंग और यौन उत्पीड़न मामले को लेकर आरोपित प्रोफैसर के हुए लाई डिटैक्ट, ब्रेन व वाॅइस टैस्ट की रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो गई है। अब पुलिस इसका अध्ययन व विश्लेषण करेगी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते माह 29, 30 व 31 जनवरी को मामले में आरोपित सहायक प्रोफैसर का लाई डिटैक्ट, ब्रेन व वॉइस टैस्ट शिमला में हुआ था।

अब इस मामले में आरएफएसएल से मोबाइल फोन की प्राप्त डिजिटल रिपोर्ट, मामले को लेकर गठित मैडीकल रिपोर्ट व अन्य सभी जांच पहलुओं के आधार पर पुलिस द्वारा जांच को आगे बढ़ाया जाएगा, जबकि मामले को लेकर शुक्रवार को आरोपित सहायक प्रोफैसर सहित 2 छात्राओं की अंतरिम जमानत पर भी फैसला होगा। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस आरएफएसएल से मोबाइल फोन की प्राप्त डिजिटल रिपोर्ट सहित लाई डिटैक्ट, ब्रेन व वाॅइस टैस्ट से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट सहित पूरे मामले की जानकारी कोर्ट में पेश करेगी। गौरतलब है कि धर्मशाला की एक 19 वर्षीय छात्रा की 26 दिसम्बर को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न का कहना है कि छात्रा मौत मामले में पुलिस को आरोपित सहायक प्रोफैसर के हुए लाई डिटैक्ट, ब्रेन व वाॅइस टैस्ट की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं, जिनका अध्ययन व विश्लेषण करने के साथ जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही शुक्रवार को मामले में आरोपित सहायक प्रोफैसर व 2 आरोपित छात्राओं की अंतरिम जमानत पर कोर्ट में सुनवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!