दर्दनाक हादसा: सराची ब्लाइंड मोड़ पर गहरी खाई में गिरी कार, घर का इकलौता चिराग बुझा

Edited By Jyoti M, Updated: 20 May, 2025 10:05 AM

car fell into a deep ditch at sarachi blind turn

सराची के ब्लाइंड मोड़ पर हुई कार दुर्घटना में 19 वर्षीय चालक की मौत हो गई। यह घटना देर रात हुई, जब कार अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात एक बजे के करीब युवक कल्हणी...

थुनाग, (ख्यालीराम): सराची के ब्लाइंड मोड़ पर हुई कार दुर्घटना में 19 वर्षीय चालक की मौत हो गई। यह घटना देर रात हुई, जब कार अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात एक बजे के करीब युवक कल्हणी सराची सड़क मार्ग से एच.पी. 01एम 4882 से कार सवार अपने गंतव्य स्थल की ओर जा रहा था। अचानक मोड़ से कार अनियंत्रित हो गई और करीब 250 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। कार हादसा इतने जोर से हुआ कि घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और सभी राहत कार्य में जुट गए। पुलिस ने घटना स्थल पर मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ऋषि कुमार (19) पुत्र जय प्रकाश निवासी नहरी डाकघर जरोल के रूप में हुई है। हादसे में मृतक युवक परिवार का इकलौता बेटा था।

मृतक पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भांजी का पुत्र बताया जा रहा है। हादसे से समूचे इलाके में शोक की लहर है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऑट पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!