Edited By Kuldeep, Updated: 10 Mar, 2025 04:00 PM

अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते नैहरियां में हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हुए हैं।
अम्ब (अश्विनी): अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते नैहरियां में हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को एम्बुलैंस से सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने एक महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मैड़ी मेला के सैक्टर नम्बर-8 नैहरियां में एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस सड़क हादसे में गौरव कुमार (28) पुत्र शक्ति चंद, ईशा (24) पत्नी सुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह (29) पुत्र शक्ति चंद, किरण वाला (46) पत्नी शक्ति चंद व तुषार (डेढ़ वर्ष) पुत्र सुरजीत सिंह सभी निवासी अप्पर लम्बागांव तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा को चोटें आई हैं।
किरण बाला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे का शिकार हुए परिवार के सदस्य कार द्वारा लुधियाना से घर जा रहे थे। पुलिस मेला अधिकारी एवं एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।