तेज रफ्तार का कहर : बस ने कुचली बुजुर्ग महिला, अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 17 Aug, 2022 11:22 PM

bus crushes elderly woman

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बुधवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बाईपास रोड पर उस समय घटी जब एक बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ एक धार्मिक स्थल पर कार...

कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बुधवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बाईपास रोड पर उस समय घटी जब एक बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ एक धार्मिक स्थल पर कार से माथा टेकने के लिए उतरी। इस दौरान एक तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क क्रॉस कर रही गुश्तो देवी (90) पत्नी रुमाल सिंह निवासी गांव पातका, तहसील सिहुंता जिला चम्बा को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा ने की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!