कुल्लू की एसटीएफ टीम को देख टैक्सी चालक के उड़े होश, तलाशी ली तो निकला नशा, 20 साल का युवक गिरफ्तार

Edited By Jyoti M, Updated: 17 Apr, 2026 09:24 AM

drugs recovered during search in kullu youth arrested

हिमाचल के कुल्लू की एसटीएफ टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू की टीम ने मंडी के नागचला में नाकाबंदी लगाई हुई थी, इस दौरान टैक्सी नंबर HP 01-5869 चालक के पुलिस को देख होश उड़ गए जब पुलिस की ओर से टैक्सी की तलाशी ली गई...

कुल्लू (संजीव जैन)। हिमाचल के कुल्लू की एसटीएफ टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू की टीम ने मंडी के नागचला में नाकाबंदी लगाई हुई थी, इस दौरान टैक्सी नंबर HP 01-5869 चालक के पुलिस को देख होश उड़ गए जब पुलिस की ओर से टैक्सी की तलाशी ली गई तो अंदर से कुल 34 ग्राम हेरोइन /चिट्टा बरामद हुआ। 

आरोपी की पहचान जितेंद्र सुपुत्र राजेंद्र कुमार VPO लंबाथाच जिला मंडी, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पुलिस थाना बल्ह, मंडी में NDPS अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना बल्ह मंडी द्वारा की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!