ग्वालथाई में सरिया फैक्टरी में ब्लास्ट, 8 मजदूर झुलसे

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 28 Aug, 2022 01:29 PM

blast in sariya factory in gwalthai 8 workers scorched

6 मजदूर पीजीआई चंडीगढ़ रैफर

स्वारघाट (पवन ठाकुर) : औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में सरिया फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ। हादसा रविवार तड़के करीब पौने 5 बजे घटित हुआ। इस हादसे में 8 मजदूर झुलस गए। जानकारी के अनुसार अग्रवाल प्रबल सरिया फैक्ट्री ग्वालथाई में जब मजदूर काम कर रहे थे तो लोहे की भट्ठी ओवर हिट हो गई। हिट बढ़ने से निकली स्टीम की चपेट में आने से 8 मजदूर झुलस गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां से 8 मजदूरों में से 6 मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। जबकि 2 मजदूरों का उपचार आरएच हॉस्पिटल ऊना में उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी प्रबंधन द्वारा मजदूरों को काम करने के लिए कोई भी सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए गए थे। जिस पर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस थाना कोट में मामला दर्ज किया गया है।
इन्हें किया पीजीआई रैफर|
बलबीर सिंह (38) पुत्र ज्ञान चंद गांव तमोह तहसील श्री नयनादेवी जिला बिलासपुर, धीरज (40) पुत्र सुखनंदन गांव ठहराये जिला बुलंदशहर यूपी, उत्तम साहनी (30) पुत्र धर्मदेव गांव कुदानपुर जिला बसोली उतर प्रदेश, तुषहार (21) पुत्र विजय गांव देवसी जिला आगरा उतर प्रदेश, दौलत राम (40) पुत्र चंगू राम गांव नालू डाकघर होडल तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा और सुनील दत्त (35) पुत्र वीर सिंह गांव नाला डाकघर कड़वाल तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा को पीजीआई रैफर किया गया है। जबकि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सतीश कुमार (45) पुत्र वीर सिंह गांव पलसेड डाकघर लैहडी तहसीलश्री नयनादेवी जी जिला बिलासपुर और दीप कुमार (32) पुत्र वीर सिंह गांव बीफर डाकघर रेडू तहसील नालागढ़ जिला सोलन उपचाराधीन है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!