Shimla: राजीव बिंदल ने सरकार पर साधा निशाना, बाेले-हिमाचल बना शराब, चिट्टा, भांग व लॉटरी का अड्डा

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2025 06:38 PM

bjp state president rajeev bindal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने प्रदेश को शराब, चिट्टा, भांग और लॉटरी का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस ने जिसने विधानसभा चुनाव के समय हर वर्ष बेरोजगार युवाओं को 1 लाख पक्की सरकारी नौकरी...

शिमला (कुलदीप): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने प्रदेश को शराब, चिट्टा, भांग और लॉटरी का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस ने जिसने विधानसभा चुनाव के समय हर वर्ष बेरोजगार युवाओं को 1 लाख पक्की सरकारी नौकरी देने का वायदा किया था, लेकिन अब यही सरकार युवा वर्ग को लॉटरी की ओर धकेल रही है। डा. राजीव बिंदल यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि थुनाग में आपदा प्रभावित 72 लोगों पर सरकार ने तिरंगे की आड़ में देशद्रोह के मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ भाजपा 6 अगस्त को मंडी में विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर सरकार ने शराब के ठेके खोल दिए हैं। इसके विपरीत यदि लोग ऐसी जमीन पर मक्की बेचते हैं, तो उनका चालान किया जाता है।

सत्ता में आने पर जनविरोधी निर्णय वापस लेगी भाजपा
डाॅ. राजीव बिंदल ने दावा किया कि भाजपा जब सत्ता में आएगी तो जनविरोधी निर्णयों को वापस लेगी। वर्ष 1998 में जब प्रो. प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने थे, तो उन्होंने लॉटरी को बंद कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2004 में कांग्रेस ने लॉटरी को शुरू किया और वर्ष 2007 में वीरभद्र सिंह ने इसे बंद कर दिया था।

दमनकारी नीति से कर्मचारियों को डरा रहे
डाॅ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में दमनकारी सरकार चल रही है। इस कारण कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने के अलावा चार्जशीट किया जा रहा है। जो सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे ट्रांसफर का खौफ दिखाकर उसकी फाइल खोल दी जाती है। इसी तरह जब लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरते हैं, उनके खिलाफ मुकद्दमा बना दिया जाता है। इसके अलावा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर गलत मुकद्दमें दर्ज करने का सबसे बड़ा उदाहरण सिरमौर है।

केंद्र से आपदा से निपटने को मिले 7513 करोड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र सरकार से आपदा से निपटने के लिए 7513 करोड़ रुपए मिले हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को बताना चाहिए आपदा के समय अभी तक स्टेट हैड के अंतर्गत कितनी धनराशि खर्च की है। उन्होंने कहा कि वर्ष, 2022 से 2025 तक वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सिर्फ 150 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा से मदद के अलावा केंद्र के सहयोग से 1 लाख आवास बने हैं। इसी तरह भाजपा नेताओं के आग्रह पर बीबीएमबी हिमाचल प्रदेश को आपदा के समय सहयोग देने को तैयार है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बात हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!