Shimla: रोहड़ू में चिट्टे की ओवरडोज से 19 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Nov, 2025 07:17 PM

rohru chitta youth death

नशे के विरुद्ध पुलिस की किलेबंदी के बाद भी रोहड़ू क्षेत्र में नशा पहुंच रहा है तथा युवा इसकी गर्त में फंसकर अपनी जान दे रहे हैं। रोहड़ू क्षेत्र में अब एक 19 वर्षीय युवक द्वारा चिट्टे की ओवरडोज से मौत होने की सूचना है।

रोहड़ू (कुठियाला): नशे के विरुद्ध पुलिस की किलेबंदी के बाद भी रोहड़ू क्षेत्र में नशा पहुंच रहा है तथा युवा इसकी गर्त में फंसकर अपनी जान दे रहे हैं। रोहड़ू क्षेत्र में अब एक 19 वर्षीय युवक द्वारा चिट्टे की ओवरडोज से मौत होने की सूचना है। पुलिस के अनुसार उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत सब तहसील जांगला के मंघारा गांव का 19 वर्षीय युवक मोहित पुत्र टंकू राम को शुक्रवार को सिविल अस्पताल रोहड़ू में इलाज के लिए लाया गया। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि युवक चिट्टा (नशे) का आदि था। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही थोड़ी देर बाद युवक की मौत हो गई। मौत का कारण युवक द्वारा चिट्टे की ओवरडोज बताया जा रहा है।

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया की पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि क्या युवक की मौत नशे के ओवरडोज से ही हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा आगे कि जांच जारी है। वहीं दूसरी ओर रविवार को पुलिस ने रोहड़ू से करीब तीन किलोमीटर दूर रोहड़ू चिडगांव मार्ग पर लंबाखाटल के पास एक अज्ञात शव बरामद किया है। यह शव नेपाली मूल के व्यक्ति का बताया जा रहा है जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के नागरिक अस्पताल रोहड़ू के शव गृह में रखा गया है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!