Sirmaur: राजीव बिंदल ने साधा निशाना, बाेले-"कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा अब भरने वाला है...जनता जल्द फोड़ देगी"

Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2025 05:28 PM

bjp state president rajeev bindal

कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा अब भरने वाला है। प्रदेश की जनता जल्द ही इस घड़े को फोड़कर इस सरकार को रुखसत करेगी।

पांवटा साहिब/नाहन (आशु): कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा अब भरने वाला है। प्रदेश की जनता जल्द ही इस घड़े को फोड़कर इस सरकार को रुखसत करेगी। ये तीखी टिप्पणी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने पांवटा साहिब में बुधवार को हुई जनाक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए की। अपने चिर परिचित और जोशीले अंदाज में बिंदल ने कांग्रेस सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई। बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को साम, दाम, दंड, भेद के माध्यम से प्रताड़ित करने का काम चला रखा है।

माजरा प्रकरण पर बिंदल ने कहा कि इसी महीने 4 जून को 18 वर्षीय एक हिंदू समुदाय की लड़की लापता होती है। पुलिस रिपोर्ट होती है और कांग्रेस की सरकार, यहां से इनके मंत्री, विधायक, पदाधिकारी, यहां तक प्रशासन सब हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। इन्हीं की बेरुखी से गांव के लोग मजबूरन सड़कों पर उतरते हैं और जब वह सड़कों पर अपनी बेटी के लिए आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ 20 से अधिक सख्त धाराओं में केस दर्ज किए जाते हैं। जनता के दबाव और आक्रोश के बाद प्रशासन 14 जून को लड़का और लड़की को बरामद करता है। इलाकावासियों और हिंदू समुदाय के लिए इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं हो सकती कि लड़की की सही सलामत घर वापसी हुई है।

हर्षवर्धन का बयान, सरकार का आईना
बिंदल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी मीडिया के सामने इस बात को स्वीकार किया कि पुलिस और प्रशासन ने लड़की ढूंढने में ढिलाई बरती, ये प्रदेश की कांग्रेस सरकार का आईना है। उन्होंने कहा कि लड़की की बरामदगी के बाद चंद कांग्रेस के नेता और कुछ विशेष समुदाय के नेता एक मंच पर आकर उपदेश देने में जुट गए। जितने अपशब्द उनकी जुबान पर भाजपा के लिए आ सकते थे, वो सारे मीडिया के सामने उगल दिए। काश ये सभी नेता 4 जून के बाद ही जागृत हो जाते तो क्या बुराई थी।

ईंटें बरसाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के आदेश, स्थानीय कांग्रेस नेताओं के इशारे पर पुलिस, प्रशासन हिंदू समुदाय के लोगों की प्रताड़ना कर रहा है। धरपकड़ कर रहा है। दहशत का माहौल बनाया है और हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज कर रहे हैं, लेकिन जिन्होंने ईंटें बरसाई, जिनके कारण यह मामला शुरू हुआ, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करना ये कांग्रेस की वोट बैंक की नीति है और वोट बैंक के चक्कर में इलाके का माहौल खराब किया जा रहा है।

किसकी शह और मिलीभगत से हाे रहा अवैध खनन?
राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि जिला सिरमौर में अवैध खनन का काम धड़ाधड़ चल रहा है। 200-250 टिप्पर प्रति रात जिला सिरमौर से निकलते हैं। कोई पूछने वाला नहीं है। वो किसकी शह व मिलीभगत से निकल रहे हैं, जिसके कारण इतनी कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। जिला सिरमौर की नदियां, नाले, पुलों के आधार को छलनी किया जा रहा है और नशा माफिया पूरे जिले में सक्रिय है। इस सबके लिए किसी के पास वक्त नहीं है। केवल भाजपा नेताओं, कार्यकर्त्ताओं को प्रताड़ित करने, झूठे मुकद्दमे बनाने में पुलिस और प्रशासन को नियुक्त कर रखा है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!