Sirmaur: नाहन के सुशांत ने क्रैक की UPSC परीक्षा, 659वां रैंक हासिल कर रोशन किया क्षेत्र का नाम

Edited By Vijay, Updated: 06 Mar, 2026 10:32 PM

sushant from nahan cracked the upsc exam

सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र के होनहार युवा सुशांत चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

नाहन (आशु): सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र के होनहार युवा सुशांत चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। सुशांत ने कड़ी मेहनत के दम पर यूपीएससी में 659वां रैंक हासिल किया है।

मूल रूप से नाहन विकास खंड की देवका पुडला पंचायत से संबंध रखने वाले सुशांत ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से (बीए ऑनर्स) पूरी की है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि साधारण और शिक्षित है। उनके पिता भूपेंद्र सिंह उच्च शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता ममता देवी गृहिणी हैं।

सुशांत की इस बड़ी कामयाबी पर शिशु विद्या निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुशांत शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी यह सफलता स्कूल और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सुशांत की सफलता ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के सामने एक मिसाल पेश की है कि अगर लगन सच्ची हो, तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!