Edited By Vijay, Updated: 02 Dec, 2023 11:36 PM

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की परवाणू में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।
सोलन (ब्यूरो): भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की परवाणू में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप व राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित हुए।
बैठक में पार्टी के वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा आने वाले समय में पार्टी के नए कार्यक्रमों को लेकर रणनीति भी बनाई गई । इन कार्यक्रमों के साथ आम आदमी की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा की पदाधिकारी बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लक्ष्य मिशन 4 है। इसे हासिल करते ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की पृष्ठ भूमि भी तैयार हो जाएगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राजीव सहजल ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संगठन की रूटीन की बैठक है। इसमें लोकसभा चुनाव के मंथन के साथ पार्टी के वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस बैठक में पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, विधायक हंसराज, पाचल वैद्य, डाॅ. डेजी ठाकुर, रश्मिधर सूद, विनोद कुमार, गोविंद ठाकुर, चेतन बरागटा, वंदना गुलेरिया व तिलक शर्मा सहित पार्टी के अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here