सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : राजीव भारद्वाज

Edited By Vijay, Updated: 06 Dec, 2022 09:09 PM

bjp leader rajeev bhardwaj

कांगड़ा को-ऑप्रेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भारद्वाज ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

शिमला (कुलदीप): कांगड़ा को-ऑप्रेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भारद्वाज ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राजीव भारद्वाज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार का कार्यकाल सफल रहा है तथा डबल इंजन सरकार ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि 8 दिसम्बर को चुनावी नतीजे आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल शोर मचा रही है और उसके पास बात करने को कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतगणना से पहले मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार राज नहीं बल्कि रिवाज बदलेगा। इसका प्रमुख कारण यह है कि प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्षों के लिए भी भाजपा सरकार तय लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में जिन वायदों को किया है, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!