Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2022 10:32 PM

हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली का किन्नौर प्रवास के दौरान हृदय गति रुकन से आकस्मिक निधन हो गया गया। राकेश बबली जनजातीय जिला किन्नौर में कामगार बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की...
किन्नौर/हमीरपुर(अनिल/राजीव): हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली का किन्नौर प्रवास के दौरान हृदय गति रुकन से आकस्मिक निधन हो गया गया। राकेश बबली जनजातीय जिला किन्नौर में कामगार बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने जा रहे थे। किन्नौर के निगुलसरी के समीप अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसे पर तुरन्त उन्हें वापस रामपुर की ओर लाया गया लेकिन रामपुर खनेरी के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बता दें कि किन्नौर जाने से पूर्व कुछ देर के लिए बबली रामपुर के सर्किट हाऊस में भी रुके थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। बबली की मौत की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता खनेरी महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर की ओर निकल रहे हैं।
वहीं राकेश बबली के निधन पर सीएम जयराम ठाकुर ने गहरा दुख जताया है। उन्होेंने ट्वीट किया है कि "श्री राकेश बबली जी असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। यकीन ही नहीं हो रहा कि बबली जी हमें छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकग्रस्त परिवारजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता के तौर पर उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।" पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राकेश बबली की मौत की खबर सुनकर सत्ब्ध हूं। उनके जाने से भाजपा परिवार व उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंची है। इसी तरह भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राकेश बबली के निधन पर दुख जताया है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व शोकग्रस्त परिजनों संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से सम्बध रखने राकेश बबली के आकस्मिक निधन से पूरे बड़सर व हमीरपुर जिला के साथ प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। राकेश बबली बड़सर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और उनका अचानक चला जाना क्षेत्र के लोगों व भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है। राकेश बबली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बहुत करीबी माने जाते थे और उन्होंने पूरे देश में पार्टी के लिए काम किया है, जिसके चलते उन्हें सरकार में कामगार बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। यही नहीं, राकेश बबली जब से कामगार बोर्ड के अध्यक्ष बने ,उन्होंने मनरेगा मजदूरों को उनका हक दिलाने के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं को उन तक पहुंचाने के लिए बेहतर कार्य किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here