Solan: गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jan, 2026 04:11 PM

based on intelligence information heroin was recovered and three people were ar

पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात को जघाना से नालागढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक टैक्सी गाड़ी में बैठकर चिट्टा बेचने की फिराक में लगे तीन आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से कुल 7.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

अर्की (सुरेंद्र) : पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात को जघाना से नालागढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक टैक्सी गाड़ी में बैठकर चिट्टा बेचने की फिराक में लगे तीन आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से कुल 7.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान मनीष, अक्षय कुमार तथा जितेन्द्र के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!