Solan: जंगल की आग स्कूल तक पहुंची, धुएं से 2 बच्चे बेहोश

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Mar, 2026 10:20 PM

solan forest fire children unconscious

कंडाघाट उपमंडल के साधुपुल के जगंल में लगी आग कहलोग स्कूल तक पहुंच गई। आग के धुंए के कारण स्कूल में 2 छात्र बेहोश हो गए।

सोलन (ब्यूरो): कंडाघाट उपमंडल के साधुपुल के जगंल में लगी आग कहलोग स्कूल तक पहुंच गई। आग के धुंए के कारण स्कूल में 2 छात्र बेहोश हो गए। आग को स्कूल की ओर बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को स्कूल मैदान में सुरक्षित स्थान पर एकत्रित कर दिया। बेहोश हुए छात्र प्राथमिक उपचार के बाद होश में आ गए। आग की सूचना मिलते स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!