सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, 8.15 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए 2 तस्कर

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Feb, 2026 05:19 PM

solan siu take major action two smugglers caught with 8 15 grams of chitta

Solan News: जिला सोलन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार सवार दो युवकों को 8.15 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ...

Solan News: जिला सोलन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार सवार दो युवकों को 8.15 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दबोच लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी

मामला परवाणू क्षेत्र का है, जहां SIU टीम ने संदिग्ध ऑल्टो कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार दोनों युवक नशीला पदार्थ छुपाए हुए पकड़े गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत परवाणू थाना में मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच इस पहलू पर केंद्रित है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

आदतन तस्कर निकला आरोपी

जांच के दौरान पुलिस द्वारा आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला गया तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पकड़े गए युवकों में से एक आरोपी 'आदतन तस्कर' निकला। उसके खिलाफ पूर्व में भी नशा तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं।

नशे के खिलाफ पुलिस सख्त

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस उनके पुराने रिकॉर्ड का बारीकी से विश्लेषण कर रही है ताकि ड्रग माफिया की चेन को तोड़ा जा सके। सोलन पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाया जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!