Solan: बद्दी गोलीकांड मामले में 2 आराेपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Mar, 2026 11:15 PM

baddi firing incident 2 arrested

उपमंडल बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र संत राम निवासी मखनूमाजरा बद्दी तथा डेविड ठाकुर पुत्र धर्मपाल निवासी मखनूमाजरा के रूप में हुई है।

बद्दी (ठाकुर): उपमंडल बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र संत राम निवासी मखनूमाजरा बद्दी तथा डेविड ठाकुर पुत्र धर्मपाल निवासी मखनूमाजरा के रूप में हुई है। जांच के दौरान उपरोक्त दोनों की इस मामले में संलिप्तता पाई गई है। मामले में अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है। ए.एस.पी. बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों के बयानों एवं  साक्ष्यों के आधार पर 3 आरोपियों की पहचान की है। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा गठित 5 विशेष टीमें, जिनमें साइबर टीम, सीसीटीवी टीम, एक्स-सैल तथा थाना स्तर से गठित 2 टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रहीं है।   वहीं इस हमले में घायल मखनूमाजरा निवासी बलबीर चौधरी उर्फ बल्लू को 3 स्थानों पर गोलियां लगी थीं। उसे पीजीआई चंड़ीगढ़ के ट्राॅमा सैंटर में भर्ती करवाया गया है। घायल की पीठ, टांग और साइन के पास से गोलियां निकाली दी गई हैं। अब उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा  है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!