Solan: चाय की दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का अवैध काराेबार, चूरा-पोस्त की खेप के साथ महिला गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2026 06:32 PM

woman arrested with poppy husk

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बद्दी पुलिस की स्पैशल सैल एक्स टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बरोटीवाला में एक महिला को भारी मात्रा में...

बरोटीवाला (ठाकुर): औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बद्दी पुलिस की स्पैशल सैल एक्स टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बरोटीवाला में एक महिला को भारी मात्रा में चूरा-पोस्त (भुक्की) के साथ गिरफ्तार किया है। यह महिला चाय की दुकान की आड़ में नशे का अवैध काराेबार चला रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पैशल टीम को गुप्त सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि बरोटीवाला ट्रक यूनियन के समीप स्थित एक चाय की दुकान पर संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना थी कि दुकान को चलाने वाली महिला चाय बेचने के बहाने नशीले पदार्थों की बिक्री करती है। सूचना मिलते ही स्पैशल सैल एक्स टीम ने मौके पर दबिश दी और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां छिपाकर रखा गया एक बोरा बरामद किया। जब उस बोरे की जांच की गई तो उसमें से कुल 2.965 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को जब्त कर महिला को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं, गांव अकबराबाद की मूल निवासी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह बरोटीवाला में पीर मंदिर के पास झुग्गी में रह रही थी और वहीं से इस अवैध काराेबार को अंजाम दे रही थी। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना बरोटीवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाती थी और इस नैटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!