Kangra: लोगों की संपत्ति की जानकारी के लिए धर्मशाला नगर निगम में बेस लाइन सर्वे का काम शुरू

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2024 08:32 PM

base line survey work started in dharamshala municipal corporation

धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्डों में बेस लाइन सर्वे का काम मंगलवार को निजी कंपनी द्वारा शुरू कर दिया गया।

धर्मशाला (जिनेश): धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्डों में बेस लाइन सर्वे का काम मंगलवार को निजी कंपनी द्वारा शुरू कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को कंपनी के अधिकारियों की बैठक नगर निगम के अधिकारियों के साथ हुई थी तथा मंगलवार से सर्वे के काम को शुरू करने पर सहमति हुई थी। सर्वे के बाद निगम को धर्मशाला नगर निगम में रहने वाले लोगों की संपत्ति का पूरा ब्यौरा मिल जाएगा तथा इसके हिसाब से निगम लोगों से टैक्स वसूल करेगा।

बता दें कि कंपनी ने सर्वे सितम्बर महीने से शुरू करने को कहा था लेकिन बरसात के चलते इसे अक्तूबर में शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक निगम ने कंपनी को 6 महीने में सर्वे को पूरा करने को कहा गया। बता दें कि नगर निगम धर्मशाला में 8 साल बाद सभी 17 वार्डों में प्रॉपर्टी सर्वे का कम किया जाएगा ताकि पता चल सके कि किस व्यक्ति की कितनी प्रॉपर्टी है तथा उस हिसाब से लोगों व कारोबारियों से प्रॉपर्टी के हिसाब से गृह कर वसूला जाएगा।

सर्वे करने के लिए ड्रोन की भी ली जाएगी मदद
बेस लाइन सर्वे के लिए कंपनी ड्रोन का भी इस्तेमाल करेगी ताकि प्रॉपर्टी का सर्वे अच्छे से हो सके। नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो सोलन में इस कंपनी ने बेस लाइन सर्वे करने के लिए एक साल से अधिक का समय लगाया था तथा इसे देखते हुए निगम ने सर्वे के काम को 6 महीने में पूरा करने को कहा है। आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला जफर इकबाल ने बताया कि नगर निगम में बेस लाइन सर्वे करवाने का काम शुरू कर दिया है तथा कंपनी को जल्द से जल्द काम को पूरा करने को कहा गया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!