Edited By Prashar, Updated: 14 Apr, 2022 05:00 PM

जिला कांगड़ा की विधानसभा ज्वाली में हर वर्ष की तरह इस साल भी 2 दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला शुरू हो गया है। इस अवसर पर मिनी हरिद्वार ज्वाली के देहर खड्ड में दूरदराज से महिलाओं ने आकर आस्था की डुबकी लगाई।
कांगड़ा: जिला कांगड़ा की विधानसभा ज्वाली में हर वर्ष की तरह इस साल भी 2 दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला शुरू हो गया है। इस अवसर पर मिनी हरिद्वार ज्वाली के देहर खड्ड में दूरदराज से महिलाओं ने आकर आस्था की डुबकी लगाई। ज्वाली के मिनी हरिद्वार में सुबह 4 बजे से ही लोगों का स्नान करने के लिए तांता लग गया। आज यहां पर ज्वाली क्षेत्र के साथ अन्य दूरदराज क्षेत्रों के लोगों का देर शाम तक आगमन लगा रहता है। ज्वाली प्रशासन द्वारा महिलाओं के स्नान के लिए टैंटनुमा स्नानागार बनाए गए हैं तथा महिला पुलिस कर्मियों को भी इनकी सुरक्षा हेतु तैनात किया गया है और पूरी सुरक्षा के बीच महिलाओं ने स्नान किया। बच्चों ने मिक्की माऊस, टॉय ट्रेन सहित जंपिंग झूलों का आनन्द लिया तो वहीं खूब खरीददारी भी की। प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे।। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। वाहनों को सड़क किनारे खड़ा नहीं होने दिया गया। पुलिस की गाड़ी भी समय-समय पर आती-जाती रही।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here