मकराहड़ में मां-पुत्र का हैरतअंगेज मिलन, ऐतिहासिक पल के हजारों लोग बने गवाह

Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2019 09:35 PM

astonishing meeting of mother and son

देवी-देवताओं की नगरी माने जाने वाले कुल्लू जिला में हालांकि किसी भी देवी-देवताओं के मोहरे धरती को स्पर्श नहीं करते परंतु कुल्लू के मकराहड़ में इसके विपरीत देखने को मिलता है। यहां मां और पुत्र के मिलन की एक अनोखी परंपरा है। यहां मार्कंडेय ऋषि मकराहड़...

कुल्लू (दिलीप): देवी-देवताओं की नगरी माने जाने वाले कुल्लू जिला में हालांकि किसी भी देवी-देवताओं के मोहरे धरती को स्पर्श नहीं करते परंतु कुल्लू के मकराहड़ में इसके विपरीत देखने को मिलता है। यहां मां और पुत्र के मिलन की एक अनोखी परंपरा है। यहां मार्कंडेय ऋषि मकराहड़ धरती को 3 बार चूमते हैं और परंपरानुसार दूध पीने की रस्म को निभाया जाता है।
PunjabKesari, Markandey Rishi Image

बैसाखी के दिन महिला को मिला था देवता का मुखौटा

बताया जाता है कि बैसाखी के दिन ही देवता का मुखौटा थरास के राऊली खानदान की महिला को यहां मिला था, उसके बाद से इस परंपरा को शुरू किया गया था और दूध पीने की इस परंपरा की रस्म निभाते बार इसी खानदान के लोग एक लंबा घेरा बनाते हैं। उस घेरे के बीच में देवता का रथ बाल्यकाल की स्थिति में आकर अपने उद्गम स्थल को 3 बार चूमता है। देवता के कारदार जीवन प्रकाश का कहना है कि सैंकड़ों साल पहले बैसाखी के ही दिन खेत से देवता का मोहरा मिला था, जिसके बाद देवता मार्कंडेय ऋषि की यहां स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि देव मान्यता के अनुसार आज भी खेत से दूध की धार निकलती है।
PunjabKesari, Holy Bath Image

यह है मान्यता

मान्यता है कि बैसाखी के दौरान देवता के साथ जो भी व्यक्ति संगम स्थल में स्नान करते हैं उनका चरम रोग, भूत-पिशाच और किसी को खिलाया-पिलाया जैसे कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। देवता के कारदार कहते हैं कि संगम स्थल में देवता के स्नान के साथ ही नदी का पानी गंगा जल के समान पवित्र हो जाता है। लोग इस जल को अपने घरों में ले जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार भी यहां हैरतअंगेज दैवीय चमत्कार देखने को मिला जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जाता है कि देवता जैसे ही स्नान कर अपनी मां से दूध का सेवन करने लगते हैं तो आज भी दूध के सेवन की आवाज सुनाई देती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!