Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2025 11:19 AM

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में हवाई सायरन बजाए गए, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। भारतीय वायुसेना द्वारा संभावित हमले की चेतावनी के बाद ये एहतियाती कदम उठाए गए।
हिमाचल डैस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में हवाई सायरन बजाए गए, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। भारतीय वायुसेना द्वारा संभावित हमले की चेतावनी के बाद ये एहतियाती कदम उठाए गए।
चंडीगढ़ जिला प्रशासन ने तत्काल नागरिकों से घरों के अंदर रहने और बालकनियों व खिड़कियों से दूर रहने की अपील की। चंडीगढ़ प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा है कि भारतीय वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि वे घरों के अंदर रहें और बालकनियों से दूर रहें।
इस चेतावनी का असर चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली जिले में भी देखा गया। मोहाली प्रशासन ने भी सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियों व कांच की सतहों से दूर रहने की सलाह दी। मोहाली प्रशासन ने अपने परामर्श में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अलर्ट है। हम मोहाली के सीमावर्ती सैक्टरों में रहने वाले नागरिकों से भी घरों के अंदर और शीशों से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here