Edited By Vijay, Updated: 19 Jul, 2023 05:32 PM

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने अधिसूचना जारी करते हुए 17 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, पालमपुर, देहरा, नूरपूर और सिरमौर के जिला अध्यक्षों को पुन: निुयक्त...
शिमला (योगराज): भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने अधिसूचना जारी करते हुए 17 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, पालमपुर, देहरा, नूरपूर और सिरमौर के जिला अध्यक्षों को पुन: निुयक्त किया गया है। अधिसूचना के तहत चम्बा जिला के अध्यक्ष के रूप में धीरज नरयाल, कांगड़ा में सचिन शर्मा, नूरपुर में रमेश राणा, देहरा में संजीव शर्मा, पालमपुर में हरिदत्त शर्मा, लाहौल-स्पीति में राजेंद्र बोद्ध, कुल्लू में अरविंद चंदेल, मंडी में निहाल चंद, सुंदरनगर में हीरा लाल, हमीरपुर में देशराज शर्मा, ऊना में बलबीर चौधरी, बिलासपुर में स्वतंत्र सांख्यान, सोलन में रत्न सिंह पाल, सिरमौर में विनय गुप्ता, महासू में अरुण फाल्टा, शिमला में प्रेम ठाकुर, किन्नौर में यशवंत नेगी को जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं।

निवर्तमान जिला अध्यक्षों को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया
इसके अतिरिक्त डॉ. बिंदल ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष चम्बा जसवीर सिंह नागपाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांगड़ा चंद्रभूषण नाग, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कुल्लू भीम सेन, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मंडी रणवीर सिंह, निवर्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष हमीरपुर हरीश शर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऊना मनोहर लाल शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सोलन आशुतोष विद्य, निवर्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष शिमला विजय परमार, निवर्तमान जिला अध्यक्ष किन्नौर संजीव हारा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि ये सभी नियुक्तियां तत्कालीन प्रभाव से लागू होगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here