अनुराग बोले-BJP ने बनाए खेल मैदान तो Congress ने लगाए ताले

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Jun, 2017 06:24 PM

anurag said bjp created playgrounds then congress planted locks

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटखाई के गुम्मा में तैयार एच.पी.सी.ए. का स्टेडियम आज भाजपा सांसद व पूर्व बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जनता को समर्पित कर दिया।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटखाई के गुम्मा में तैयार एच.पी.सी.ए. का स्टेडियम आज भाजपा सांसद व पूर्व बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जनता को समर्पित कर दिया। शिमला जिला क्रिकेट संघ ने 3.50 करोड़ रुपए की लागत से इस स्टेडियम का निर्माण किया है। इस स्टेडियम में पैवेलियन, ड्रेसिंग रूम, प्रैक्टिस एरिया, 4 टर्फ विकेट और आऊट फील्ड तैयार की गई है। इस स्टेडियम के बनने से शिमला जिला ग्रामीण की छुपी प्रतिभा को सामने आने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह एच.पी.सी.ए. से कहेंगे कि विधानसभा स्तर पर ऐसे स्टेडियम बनाए जाएं जहां पर क्रिकेट के अलावा और खेलों को भी बढ़ावा दिया जा सके। 

कुटासनी में खेल मैदान नहीं बना पाए सी.एम.
इस मौके पर भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार नशे को बढ़ावा देने वाली है, इसने खेलों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा खेल मैदान बनाती है और कांग्रेस उन पर ताले लगाती है। उन्होंने कहा कि शिमला के कुटासनी में खेल मैदान बनाने की बात सी.एम. वीरभद्र सिंह ने कही थी लेकिन इतने वर्ष बीतने के बाद भी वहां कोई मैदान नहीं बना है।

सरकार ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बद्दी में तैनात एक अधिकारी के रिश्वत लेते पकड़े जाना प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। इसी कारण आज इस सरकार के मंत्री राज्य में कम और दिल्ली के पटियाला हाऊस कोर्ट में ज्यादा नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास काफी पीछे रह गया है क्योंकि इसकी तरफ सरकार का ध्यान ही नहीं है।

काले झंडे दिखाना बौखलाहट का प्रमाण
इस दौरान उन्होंने कहा कि शिमला जिला में भाजपा की आहट से कांग्रेस बौखला गई है, जिसका प्रमाण रामपुर के ननखड़ी में कांग्रेस ने दे दिया है। उन्होंने कहा कि रामपुर में कल उनके स्वागत के लिए जितने लोग आए थे उतने तो कांग्रेस की सभाओं में भी नहीं होते। इस दौरान कांग्रेस के कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए जोकि उनकी बौखलाहट को दर्शाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!