हिमाचल कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय! प्रतिभा सिंह की जगह नया चेहरा, सुक्खू कैबिनेट के इस मंत्री का नाम सबसे आगे

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2025 12:46 PM

himachal congress

हिमाचल कांग्रेस के पुनर्गठन की रूपरेखा तय हो गई है और अब नई कार्यकारिणी की घोषणा होना शेष है। ऐसे में जो उभर कर सामने आ रहा है, उसके अनुसार पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के स्थान पर किसी नए चेहरे की पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपा जाना लगभग तय है।

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस के पुनर्गठन की रूपरेखा तय हो गई है और अब नई कार्यकारिणी की घोषणा होना शेष है। ऐसे में जो उभर कर सामने आ रहा है, उसके अनुसार पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के स्थान पर किसी नए चेहरे की पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपा जाना लगभग तय है। इसके तहत प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मंत्रियों की सूची में से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के अलावा 2 विधायकों आशीष बुटेल व विनोद सुल्तानपुरी के नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में हैं, ऐसे में संगठन के पुनर्गठन को लेकर नए समीकरण उभरने से कांग्रेस सियासी गलियारों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 

रजनी पाटिल ने शीर्ष नेताओं को सौंपी रिपोर्ट
कांग्रेस की प्रदेश रजनी पाटिल ने भी सभी मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेताओं को सौंप दी है। ऐसे में अब पार्टी नेता राहुल गांधी से चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी जाएगी। इसमें कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान मिशन-2027 को ध्यान में रखकर  प्रदेश कांग्रेस का पुनर्गठन करना चाह रहा है। ऐसे में राज्य, जिला व ब्लॉक कमेटियों में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जिन नेताओं को बोर्ड व निगम में तैनाती नहीं मिली है, उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। गौर हो कि बीते वर्ष 7 नवम्बर को पार्टी के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की प्रदेश से लेकर जिला व सभी ब्लॉक कमेटियां भंग कर दी थीं।

सीएम आज लौटेंगे, प्रतिभा दिल्ली में डटीं 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली से वापस शिमला लौटेंगे। सूचना के अनुसार मंगलवार को भी दिल्ली में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह अभी दिल्ली में ही हैं। इसके साथ ही हाईकमान के साथ हुई बैठक में भाग लेने गए मंत्री वापस लौट आए हैं। 

मंत्री पद के साथ अध्यक्ष बनने को भी तैयार 
प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के साथ हुई बैठक में मंत्रियों ने पक्ष रखा है कि वह अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं लेकिन मंत्री पद छोड़ने की शर्त इसके लिए नहीं होनी चाहिए। साथ ही ये भी पक्ष रखा है कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रबर स्टैंप नहीं होना चाहिए। ऐसे में अध्यक्ष पद की कमान किसी कद्दावर नेता को ही सौंपे जाने की पैरवी की गई है।  साथ ही कहा गया है कि प्रदेश के साथ ही जिला व ब्लॉक कमेटियों का भी जल्द गठन हो ताकि पंचायती राज एवं शहरी निकाय चुनाव के लिए धरातल पर तैयारियां शुरू की जा सकें।

हाईकमान का फैसला सर्वोपरि : रोहित
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने संपर्क करने पर कहा कि वह हाईकमान के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं। जो जिम्मेदारी दी गई है, उससे संतुष्ट हूं।  यदि फिर भी हाईकमान कोई नई जिम्मेदारी सौंपता है, तो वह फैसला उनके लिए सर्वोपरि है।

सचिवालय में मंत्रियों की गैर-हाजिरी का मुद्दा राहुल के सामने उठा
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठक में प्रदेश सचिवालय में मंत्रियों की गैर-हाजिरी का मुद्दा भी राहुल गांधी के सामने उठा। कई मंत्रियों की हाजिरी 20 से 30 फीसदी प्रतिमाह की बात भी सामने आई। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों की नॉन परफॉर्मैंस पर भी चर्चा हुई। ऐसे में अब कांग्रेस हाईकमान संगठन में फेरबदल के साथ ही मंत्रिमंडल में भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से चर्चा के बाद फेरबदल कर सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!