Edited By Ekta, Updated: 08 May, 2019 01:25 PM
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गृह विधानसभा क्षेत्र ऊना सदर में बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का चुनाव प्रचार किया। सत्ती ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए यह कह डाला कि वह व्यापारियों से पैसे तो ले सकती है लेकिन उनके सवालों का जवाब...
ऊना (अमित): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गृह विधानसभा क्षेत्र ऊना सदर में बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का चुनाव प्रचार किया। सत्ती ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए यह कह डाला कि वह व्यापारियों से पैसे तो ले सकती है लेकिन उनके सवालों का जवाब नहीं दे सकती। सत्ती ने ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में नुक्कड़ बैठकें कर अनुराग के लिए वोट मांगे। सत्ती ने कांग्रेस द्वारा फोन टैपिंग के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी द्वारा भी इस प्रकार की आधारहीन बातें उठाए जाने का आरोप लगाया। सत्ती ने कांग्रेस पर झूठ की संस्कृति अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ को सरल व्यक्ति बताया और उनसे झूठी संस्कृति को नहीं अपनाने की बात कही।
राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ अनिल अंबानी को घेरे जाने के बाद सियासत और गरम हो गई है। अभी तक राजनितिक दलों के बीच जारी इस जुबानी जंग में अब रिलांयन्स ग्रुप भी कूद पड़ा है। दरअसल इस ग्रुप ने एक टवीट कर यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल में भी उनके ग्रुप यानी अनिल अम्बानी को एक लाख करोड़ को ठेके मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा गया था। जिसके बाद हिमाचल कांग्रेस ने अनिल अम्बानी को व्यापारी बताते हुए कांग्रेस के राजनीतिक दल होने का हवाला दिया था और व्यापारियों की बातों का जवाब नहीं देने की बात कही थी। फिर क्या था कांग्रेस का ये बयान आते ही हिमाचल बीजेपी पहले से कहीं अधिक हमलावर हो गई।