चौपाल में चुनावी प्रचार के बाद आज चंडीगढ़ जाएंगे सीएम

Edited By Kuldeep, Updated: 10 May, 2024 09:29 PM

shimla election campaign cm chandigarh

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को चंडीगढ़ जाएंगे। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे वह शिमला से चौपाल के लिए रवाना होंगे और वहां शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को चंडीगढ़ जाएंगे। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे वह शिमला से चौपाल के लिए रवाना होंगे और वहां शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान सुल्तानपुरी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। चौपाल में चुनावी प्रचार के बाद सी.एम. चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। उनका रात्रि ठहराव हिमाचल भवन में रहेगा। सूचना के अनुसार चंडीगढ़ में वह कुछ पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार को धार देने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं फील्ड में मोर्चा संभाले हुए हैं। उपचुनाव में कांग्रेस के बागी यानि भाजपा प्रत्याशियों को घेरने के लिए वह विशेष रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी संसदीय क्षेत्रों में भी वह चुनावी फील्ड सजा चुके हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक फाइनल
कांग्रेस ने प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची फाइनल कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही अन्य नेता प्रचार करने पहुंचेंगे। हर संसदीय क्षेत्र में प्रियंका वाड्रा की रैली होगी। रैलियों को लेकर स्थान व तिथि तय करने पर काम हो रहा है।

भाजपा भी तैयार, मोदी-शाह पहुंचेंगे
भाजपा भी स्टार वार को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेता भी यहां चुनावी प्रचार में आएंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और जोर पकड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!