कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट फतह करने की बनाई रणनीति, CM बोले-पार्टी ने अनुभवी युवा नेता को चुनाव मैदान में उतारा

Edited By Vijay, Updated: 19 Apr, 2024 09:56 PM

congress makes strategy to win mandi lok sabha seat

प्रदेश की मंडी संसदीय सीट को फतह करने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में रणनीति तैयार की। इस दौरान सत्ता-संगठन के नेताओं ने एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संदेश दिया।

शिमला (राक्टा): प्रदेश की मंडी संसदीय सीट को फतह करने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में रणनीति तैयार की। इस दौरान सत्ता-संगठन के नेताओं ने एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संदेश दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर विशेषातिथि शिरकत की। बैठक में संसदीय क्षेत्र से मंंत्री, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी के सुझाव लेने के साथ ही चुनावी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सीएम सुक्खू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया है। सरकार ने अपने 15 माह के कार्यकाल में कई उल्लेखनीय निर्णय कर जनता के हित में कार्य किया है। प्रदेश की विकट आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद आपदा से प्रभावित लोगों की सरकार ने पूरी मदद की। मंडी जिला सबसे ज्यादा आपदा प्रभावित रहा लेकिन इस दौरान न तो केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश को कोई विशेष आर्थिक मदद दी और न ही प्रदेश भाजपा के नेताओं ने राहत कार्यो में ही कोई सहयोग दिया।

मंडी से पार्टी ने योग्य व अनुभवी युवा नेता को चुनाव मैदान में उतारा
सीएम ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने एक योग्य व अनुभवी युवा नेता विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। वह इस सीट से रिकाॅर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों से कार्यकर्त्ताओं के साथ एकजुटता से चुनाव प्रचार में डटने व सरकार की 15 माह की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रमुखता से रखने को कहा। बैठक को मंत्री जगत सिंह नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ ही कौल सिंह ठाकुर, सुंदर ठाकुर, नंद लाल, रंगीला राम राव, प्रकाश चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

ये रहेंगे प्रयास 
कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र रामपुर के साथ ही 3 जनजातीय विधानसभा क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और भरमौर से अधिक से अधिक लीड हासिल की जाए। बीते लोकसभा उपचुनाव में प्रतिभा सिंह को रामपुर से 20 हजार वोटों की लीड मिली थी। हालांकि पहले उपचुनाव में भाजपा ने यहां से लीड लेकर सभी को चौंका दिया था। इसके साथ ही कुल्लू जिले की 4 सीटों कुल्लू, आनी, बंजार और मनाली से लीड मिलने की उम्मीद पार्टी को है। ऐसे में यहां पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा।

मंडी जिले में राह नहीं आसान
मंडी जिले में कांग्रेस की राह आसान नहीं है। सूत्रों के अनुसार पार्टी का भी मानना है कि यहां जनता को अपने पक्ष में करने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ेगी। इसका मुख्य कारण मंडी पूर्व मुख्यमंत्री का गृह जिला है, साथ ही संसदीय क्षेत्र में मंडी जिले के जो 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, उन सभी 9 सीटों में बीते चुनाव में जीत दर्ज कर भाजपा के विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। ऐसे में मंडी जिले के वोट गणित को ध्यान में रखते हुए यहां पार्टी अलग रणनीति के तहत काम करेगी।

षड्यंत्रकारी सलाखों के पीछे होंगे
सीएम ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर है, मजबूत है और अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने वाले षड्यंत्रकारी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा पर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राज्यसभा की एक सीट चुराई है। ऐसे में यहां की जनता अब भाजपा को लोकसभा की चारों सीटों पर करारी हार देकर इसका हिसाब चुकता करेगी।

ग्रास रूट पर कार्य करें पदाधिकारी : संजय दत्त
इससे पूर्व मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों से सभी ब्लॉकों में मजबूती के साथ ग्रास रूट पर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी व महिला अत्याचार में बड़े पैमाने पर बढ़ौतरी हुई है। भाजपा मुद्दों पर नहीं लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का वास्तविक चेहरा सबके सामने आ चुका है।

लोकतंत्र को बचाने व न्याय दिलाने के लिए लड़े जा रहे चुनाव : प्रतिभा सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने मंडी सीट से एक अनुभवी युवा नेता को चुनाव मैदान में उतारा है। सांसद के तौर पर उन्होंने भी अपने अढ़ाई साल के कार्यकाल में सांसद निधि से मांग के अनुसार विकास कार्य पूरे किए। पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सब एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए व लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ा जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!