Himachal: अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, 22 मार्च से शुरू हाेगी भर्ती...इन 3 जिलों के युवा लेंगे भाग

Edited By Vijay, Updated: 14 Feb, 2026 03:04 PM

agniveer recruitment rally

हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (भर्ती रैली) का आयोजन 22...

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (भर्ती रैली) का आयोजन 22 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। यह भर्ती रैली ट्रेनिंग ग्राउंड रिजर्व बटालियन, पंडोह में आयोजित होगी।

जल्द जारी हाेंगे एडमिट कार्ड
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक, कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वैबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड और भर्ती संबंधी सूचना भेजी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉग-इन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी छायाप्रति साथ लाएं अभ्यर्थी
कर्नल गौतम निशांत ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दर्शाई गई निर्धारित तिथि और समय के अनुसार ही पंडोह स्थित रैली स्थल पर पहुंचें। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक अधिसूचना में बताए गए सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी छायाप्रति अपने साथ लाएं। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन और सेना ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। युवाओं से अनुरोध है कि वे अनुशासन बनाए रखें और किसी भी बिचौलिये के झांसे में न आएं। अभ्यर्थी किसी भी अन्य जानकारी या सहायता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, मंडी से संपर्क कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!