Edited By Vijay, Updated: 20 Jul, 2023 11:16 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली, ऐसे में अब शुक्रवार से फल मंडियों में सेब बिकना शुरू हो जाएगा। वीरवार को आढ़तियों की हड़ताल के कारण शिमला व सोलन जिले की मंडियों में सेब नहीं बिका। उधर, वीरवार को...
शिमला (भूपिन्द्र): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली, ऐसे में अब शुक्रवार से फल मंडियों में सेब बिकना शुरू हो जाएगा। वीरवार को आढ़तियों की हड़ताल के कारण शिमला व सोलन जिले की मंडियों में सेब नहीं बिका। उधर, वीरवार को दिनभर आढ़तियों व बागवानी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। वीरवार को आढ़ती वेट के हिसाब से सेब खरीदने व बेचने को लेकर हड़ताल पर रहे। इस कारण मंडियों में सेब नहीं बिका। दोपहर बाद बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आढ़तियों व बागवानी संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों ने अपना-अपना पक्ष रखा। इसके बाद वीरवार देर शाम को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आढ़तियों को बैठक के लिए बुलाया। इस दौरान सहमति बनी कि जो बागवान चाहेंगे उसी आधार पर मंडी में आढ़ती सेब बेचेंगे। इसके तहत यदि बागवान वेट के हिसाब से सेब बेचना चाहें तो आढ़तियों को इसी आधार पर सेब बेचना होगा तथा यदि बागवान पहले की तरह गड के हिसाब से सेब बेचना चाहेंगे तो आढ़ती उसी आधार पर सेब को बेचेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा यह ऐलान करने के बाद आढ़तियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली तथा शुक्रवार से अपने काम पर लौटने की बात कही।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here