हिमाचल में बरसात खत्म होने के बाद खिली धूप, पर्यटन स्थलों पर लौटी रौनक

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Sep, 2024 10:48 AM

after the rains ended in himachal the sun shone brightly

राजधानी शिमला में बरसात के बाद खिली धूप में आएं सप्ताहांत के दौरान सैलानियों की फिर चहल पहल दिख रही है। शिमला और इसके आसपास पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है।

शिमला: राजधानी शिमला में बरसात के बाद खिली धूप में आएं सप्ताहांत के दौरान सैलानियों की फिर चहल पहल दिख रही है। शिमला और इसके आसपास पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। गर्मी के बाद बरसात के दौरान शिमला शहर में सैलानियों की संख्या न के बराबर रही। इसके बाद सैलानी पर्यटन स्थलों पर दिखने लगे हैं। शनिवार को रिज मैदान से लेकर मालरोड ही नहीं बल्कि शिमला के सभी पर्यटन स्थलों में सैलानी पहुंचे।

शिमला के बाजारों में भी काफी रौनक दिखी। शिमला शहर के पर्यटन कारोबारी बरसात के दौरान काफी सहमे थे क्योंकि इस बार भी पिछले साल की तरह ज्यादा नुकसान भूस्खलन से होता तो इसका असर बरसात के कुछ दिनों बाद तक भी रहना था। इसलिए शहर के पर्यटन कारोबारी नवरात्र का इंतजार कर रहे थे।

अब बरसात खत्म होनें के बाद पिछले दो दिन से धूप खिल रही है। इससे सैलानी सप्ताहांत पर शिमला शहर से लेकरं जिला के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार भी नवरात्र के दौरान सैलानी काफी संख्या में शिमला पहुंच सकते हैं। आने वाले नवरात्र में दुर्गा पूजा के लिए यहां पर सैलानियों की काफी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!