पंजाब में हाई अलर्ट के बाद हिमाचल में भी बढ़ाई चौकसी

Edited By Vijay, Updated: 16 Sep, 2021 11:39 PM

after high alert in punjab increased vigil in himachal too

आतंकियों की हुई हाल ही में गिरफ्तारी और पंजाब में सुरक्षा एजैंसियों से मिले इनपुट के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इस कड़ी में हिमाचल की सीमाओं से सटे पठानकोट में रैड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में आने-जाने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए...

धर्मशाला (ब्यूरो): आतंकियों की हुई हाल ही में गिरफ्तारी और पंजाब में सुरक्षा एजैंसियों से मिले इनपुट के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इस कड़ी में हिमाचल की सीमाओं से सटे पठानकोट में रैड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में आने-जाने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। कंडवाल बैरियर पर भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पंजाब के साथ लगती जिले की सीमा पर भी पुलिस निगरानी रखे हुए है। जिले में आने वाली गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। पूछताछ के बाद ही लोगों को जिले की सीमा में आने दिया जा रहा है। एसएसपी कांगड़ा डाॅ. खुशहाल चंद शर्मा का कहना है कि पंजाब सीमा के साथ लगती जिले की सीमा पर हर आने जाने वाली गाड़ियों व लोगों पर नजर रखी जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!