हिमाचल में पैट्रोल व हाई स्पीड डीजल पर लगेगा अनाथ व विधवा उपकर, CM ने विधानसभा में पेश किया संशोधन विधेयक

Edited By Vijay, Updated: 20 Mar, 2026 07:29 PM

orphan and widow cess will be imposed on petrol and high speed diesel

राज्य में आने वाले समय में अनाथ व विधवाओं की मदद के लिए पैट्रोल व हाई स्पीड डीजल पर नया उपकर लगाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में इस उद्देश्य से....

शिमला (कुलदीप): राज्य में आने वाले समय में अनाथ व विधवाओं की मदद के लिए पैट्रोल व हाई स्पीड डीजल पर नया उपकर लगाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में इस उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर (संशोधन) विधेयक, 2026 प्रस्तुत किया। इस संशोधन के पारित होने तथा राज्यपाल से इसकी अनुमति मिलने के बाद पैट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर अनाथ और विधवा उपकर लगाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

सरकार की तरफ से इसकी दर तय की जाएगी, लेकिन यह अधिकतम 5 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा नहीं होगी। सरकार का मानना है कि भले ही अनाथ और विधवाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन इसके लिए एक स्थायी फंड बनाने की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए यह उपकर लगाया जाएगा, ताकि धनराशि को जुटाकर इस वर्ग की मदद की जा सके। यानी अब भविष्य में जब भी पैट्रेाल व हाई स्पीड डीजल पर उपकर लगेगा तो उससे कमजोर वर्ग की मदद के लिए राशि जुटाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!