28 साल बाद कल्पा का फरवरी में 19 डिग्री सबसे अधिक तापमान, ग्लोबल वार्मिंग का असर

Edited By prashant sharma, Updated: 22 Feb, 2021 11:52 AM

after 28 years kalpa has highest temperature of 19 degree in february

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला विकल्पा में 28 साल बाद सबसे ज्यादा तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 11 फरवरी 1993 में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से काफी ज्यादा चल रहे हैं।

शिमला (योगराज) : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला विकल्पा में 28 साल बाद सबसे ज्यादा तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 11 फरवरी 1993 में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से काफी ज्यादा चल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इसके पीछे कहीं न कहीं ग्लोबल वार्मिंग का असर है। सभी तापमान में इस तरह बदलाव हो रहे हैं। तापमान में इस तरह के बदलाव से प्रदेश में बर्फबारी भी समय पर नहीं हो रही है। पर्यावरण के लिहाज से यह संकेत ठीक नहीं है। इसके अलावा आने वाले दिनों में मौसम थोड़ा खराब रहने का अनुमान लगाया गया है पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में कल यानी 23 फरवरी और 26 फरवरी को बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले भी तापमान में बदलाव आते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!