2 फरवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजे रिश्वत लेने के आरोपी

Edited By prashant sharma, Updated: 21 Jan, 2022 11:31 AM

accused of taking bribe sent to judicial remand till february 2

जिला कांगड़ा में शिक्षण संस्थानों की अच्छी छवि दिखाने को लेकर संस्थान संचालकों से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने आरोपियों को 2 फरवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा है।

धर्मशाला (ब्यूरो) : जिला कांगड़ा में शिक्षण संस्थानों की अच्छी छवि दिखाने को लेकर संस्थान संचालकों से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने आरोपियों को 2 फरवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा है। इस मामले में पुलिस ने गग्गल स्थित एक निजी होटल में ठहरे 2 अध्यापकों तथा इंदौरा में रंगे हाथ रिश्वत लेती शिक्षिका को गिरफ्तार किया था। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हुए उक्त तीनों अध्यापकों को एन.सी.टी.ई. ने भी पैनल से हटा दिया है। उधर, एस.पी. विजिलेंस बलबीर सिंह ने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों को 2 फरवरी तक न्यायिक रिमांड मिला है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!