चंबा में भलेई माता मंदिर के पास हादसा, कार सवार 3 की मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 16 Jan, 2022 01:42 PM

accident near bhalei mata temple in chamba 3 killed in car

प्रदेश में प्रतिदिन सड़क हादसे हो रहे हैं और इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला चंबा जिले से सामने आया है। यहां एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई है और इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

चंबा : प्रदेश में प्रतिदिन सड़क हादसे हो रहे हैं और इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला चंबा जिले से सामने आया है। यहां एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई है और इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। चंबा के भलेई माता मंदिर जीरो प्वाइंट के समीप एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।घायल गुलाब पुत्र सुल्तान को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार चार लोग भलेई मंदिर से रवाना हुए थे। इसी दौरान भलेई जीरो प्वाइंट के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सुंडला भलेई मार्ग पर पहुंच गई। बताया जा रहा है यह चारों जम्मू कश्मीर के रहने वाले है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नही हुई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसा कैसे और किन करोणों से हुआ इसकी जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!