Edited By Vijay, Updated: 20 Jan, 2022 07:35 PM

रामपुर के पाटबंगला समीप वीरवार दोपहर के करीब 3 वाहनों में आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। गनीमत ये रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
शिमला (रेशमा कश्यप): रामपुर के पाटबंगला समीप वीरवार दोपहर के करीब 3 वाहनों में आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। गनीमत ये रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

वहीं हादसे के बाद घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वाहनों की टक्कर के बाद सड़क मार्ग में पार्क अन्य गाड़ी को भी नुक्सान पहुंचा। हादसे के बाद सड़क मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here