Himachal: भाजपा-युवा कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी शुरू करेगी सदस्यता अभियान

Edited By Vijay, Updated: 12 Oct, 2024 04:58 PM

aam aadmi party will start membership campaign

प्रदेश में भाजपा व युवा कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसे लेकर जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

शिमला (राक्टा): प्रदेश में भाजपा व युवा कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसे लेकर जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके साथ ही संगठन की मजबूती के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इसे लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी नए सिरे से अपनी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को सौंपेंगे। सूचना के अनुसार इस माह के अंत तक पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है। देखा जाए तो प्रदेश में आम आदमी पार्टी को उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं मिले हैं।

ऐसे में अब नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाकर संगठन काे चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही अंदरखाते चर्चा यह भी है कि आगामी नवम्बर माह में प्रदेश से लेकर जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी में भी फेरबदल किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जल्द होगी। इसमें सदस्यता अभियान के साथ ही संगठन की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वह जल्द ही नए सिरे से अपनी रिपोर्ट हाईकमान को देंगे।

पंचायत के साथ बूथ स्तर पर होगा फोकस
सदस्यता अभियान के तहत आम आदमी पार्टी का मुख्य फोकस पंचायत और बूथ स्तर पर रहेगा। हर पंचायत में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर अलग से टीमें गठित की जाएंगी और युवाओं के साथ ही महिलाओं को संगठन में आगे लाया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!