हमीरपुर से आई एक राहत वाली खबर एक कोरोना पॉजिटिव ने जीती जंग

Edited By prashant sharma, Updated: 18 May, 2020 06:22 PM

a relief news came from hamirpur a corona positive won the battle

एक तरफ जहां हमीरपुर में सोमवार को एक साथ पांच मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। हमीरपुर का एक कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना से जंग जीतकर ठीक भी हुआ है।

हमीरपुर : एक तरफ जहां हमीरपुर में सोमवार को एक साथ पांच मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। हमीरपुर का एक कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना से जंग जीतकर ठीक भी हुआ है। यह कोरोना पॉजिटिव मरीज कोविड अस्पताल भोटा में भर्ती था। बड़सर के बिझड़ी क्षेत्र का निवासी यह व्यक्ति दिल्ली से लौटा था और सैंपल जांच में पॉजिटिव पाया गया था। मरीज की दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इस एक मरीज के ठीक होने जाने के बाद हमीरपुर में एक्टिव मामले 11 रह गए हैं। इनमें तीन मरीज भोटा, तीन डीसीसीसी दुग्गा व पांच हमीरपुर में भर्ती हैं। कुल 15 मामले सामने आए हैं। इसमें तीन ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। हिमाचल में एक्टिव केस 37 रह गए हैं। 45 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीन की मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!